केतार: केतार-कांडी मुख्य सड़क पर दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल
Ketar, Garhwa | Oct 20, 2026 केतार-कांडी मुख्य सड़क पर केतार के मुकुंदपुर विद्यालय के समीप दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान परसोडीह निवासी लल्लू रजवार के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दशहरा की खुशियां मातम में बदल गईं।