नवाबगंज: बाराबंकी में ऑटो में छूटा 6 लाख का जेवर, पीड़िता ने मदद की गुहार लगाई, CCTV में ऑटो की पहचान हुई
बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का जेवरातों से भरा बैग ऑटो में छूट गया।पलिया मसूदपुर गांव निवासी गीता जायसवाल के इस बैग में करीब 5 से 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने थे। ये जेवर उनके और उनकी बेटी के बताए जा रहे हैं।गीता जायसवाल अरुणोदय स्कूल से ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रही थीं। उतरते समय जल्दबाजी में उनका बैग ऑटो में ही रह गया।