जलालाबाद। नगर की कांशीराम कॉलोनी के निवासियों ने पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कॉलोनी की पानी टंकी में कबूतर गिरकर मर जाते हैं, जिससे टंकी का पानी दूषित हो रहा है.