बेगूसराय: बेगूसराय में अपराधियों ने युवक को हथौड़े से पीटकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की लोहे के हथौड़े से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट कोयला डिपो के पास गढ़हारा रेलवे यार्ड की है।