देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में हुईं भावुक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने 67वें जन्मदिन के मौके पर उत्तराखंड के देहरादून दौरे पर थीं, जहां एक भावुक पल ने सबका दिल छू लिया। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के दिव्यांग बच्चों ने उनके जन्मदिन पर एक हृदयस्पर्शी गीत गाया, जिसे सुनकर राष्ट्रपति की आंखें नम हो गईं। यह मार्मिक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।