देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति निकेतन में विशेष डाक टिकट किया जारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh भी उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रपति का इस ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय स्मृति में स्थान दिलाने हेतु आभार प्रकट किया।