देहरादून: रिमझिम बारिश के साथ समय पर उत्तराखंड पहुंचा मानसून, ज्यादातर इलाकों में वर्षा जारी, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। हरिद्वार के कुछ क्षेत्रों को छोड़ समूचे उत्तराखंड में मानसून अपने सामान्य समय पर पहुंचा है। प्रदेशभर में रिमझिम वर्षा जारी है और अगले कुछ दिनों में वर्षा का क्रम कहीं-कहीं तेज हो सकता है। केरल में बीते 24 मई को पहुंचने के बाद जून मध्य में मानसून के उत्तराखंड में प्रवेश करने की उम्मीद जताई जा रही थी.