देहरादून: धर्मपुर से भाजपा विधायक विनोद चमोली ने सुरेश राठौड़ के मुद्दे को लेकर कांग्रेस को दी खुली चुनौती
सुरेश राठौड़ के मुद्दे को लेकर धर्मपुर से भाजपा के विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस को खुली चुनौती दे दी है और उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ बयान बाजी तक सीमित ना रहे अगर हिम्मत है तो मुकदमा दर्ज कराए और कानून के दायरे में अगर वह आते हैं तो उन पर कार्यवाही जरूर होगी कानून सबके लिए बराबर है