कांके: डॉ. श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में आगामी बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष की बैठक
Kanke, Ranchi | Feb 17, 2026 डॉ श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में मंगलवार शाम करीब छह बजे आगामी बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन ने की। बैठक में बजट सत्र के सुचारु संचालन, सदन की कार्यवाही, बजट की रूपरेखा, प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत मंथन हुआ। बता दें कि 18 फरवरी से 19 मार्च तक झारखंड विधानसभा का बजट सत्र होना है।