कांके: डोरंडा थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला, पीड़ित के परिजन पहुंचे थाने
Kanke, Ranchi | Feb 17, 2026 डोरंडा थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पीड़ित के परिजन डोरंडा थाना पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक अपने भाई को परीक्षा केंद्र छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक का ब्रेक टूट गया।