मनकापुर: मोतीगंज पुलिस ने खटिकनपुरवा में जरूरतमंदों के साथ मनाई अनोखी दीपावली
मोतीगंज पुलिस ने खटिकनपुरवा गांव में जरूरतमंद, अनाथ और दिव्यांगों के साथ दीपावली मनाई। बच्चों को मिठाइयां, खिलौने और पटाखे बांटे, बुजुर्गों को जरूरी सामग्री दी। यह पहल स्थानीय ग्रामीणों द्वारा खूब सराही गई।