मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र में दो माह से लापता बेटे को तलाशने की मां ने SSP से लगाई गुहार, पड़ोसी युवकों पर अपहरण का लगाया आरोप
Meerut, Meerut | Aug 9, 2024 लोहियानगर क्षेत्र निवासी एक मां शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुँची और बताया कि, उसका बेटा दो माह से लापता है। जिसे थाना पुलिस अभी तक तलाश नहीं पाई है। मां ने पड़ोसी युवकों पर रंजिश में अपहरण का आरोप लगाया है। अनहोनी की आशंका का जताते हुए एसएसपी से बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जल्द बरामदगी के आदेश दिए है।