नौगावां सादात: नौगांवा के गांव दौलतपुर में धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी खनन का कारोबार, ग्रामीण परेशान, वीडियो हुआ वायरल
नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव दौलतपुर में मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। माफियाओं को न तो प्रशासन का खौफ है और न ही कानून का। सरकार द्वारा खनन पर सख्ती बरते जाने के बावजूद यहां बेधड़क खनन हो रहा है। जिससे साफ जाहिर होता है कि इस गोरखधंधे में स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत भी शामिल है। दौलतपुर में यह कोई पहली घटना नहीं है।