नौगावां सादात: गांव निजामपुर गरबी के पास तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में घुसी, दो की मौत, दो की हालत गंभीर
मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धनौरा रोड पर स्विमिंग पूल की ओर जा रहे चार दोस्तों की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। असलान पुत्र अनीश अहमद उम्र 17 वर्ष निवासी मोहल्ला अफगान अमरोहा नगर,फैजी पुत्र नासिर मोहम्मद मोहल्ला बटवाल की मौत हो गई।