नौगावां सादात: गांव निजामपुर गरबी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों की बाइक खड़े ट्रक में घुसी, दो की मौत और दो की हालत गंभीर
नौगांवा सादात क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धनौरा रोड पर स्विमिंग पूल की ओर जा रहे चार दोस्तों की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।