नौगावां सादात: नौगांवा के गांव सैदपुर इम्मा में बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो हुआ वायरल
नौगांवा सादात। लाठी डंडे और धारदार हथियारों से लैस लोगों ने घर में घुसकर किसान और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। ताबड़तोड़ वार कर सभी को घायल कर दिया। आरोपी घटनाओं का अंजाम देकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना से पहले आरोपी एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।