चौपारण में उत्पाद विभाग की टीम पर हुए हमले के बाद पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हजारीबाग उत्पाद कार्यालय पहुंचे। सहायक उत्पादन आयुक्त से मुलाकात कर उन्होंने घटना की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भुवनेश्वर यादव और उनके बेटों पर अवैध शराब कारोबार और टीम पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फायरिंग भी की गई।