शाहजहांपुर: भाजपा सांसद अरुण सागर ने दमगड़ा और लहसुना गांव पहुंचकर सड़क हादसे में मृतकों की अन्तिम संस्कार में शामिल होकर दिया भरोसा
शाहजहांपुर जनपद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरुण कुमार सागर आज दमगड़ा और लहसना गांव पहुंचे।जहां बीते दिवस हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संतृप्त परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। भाजपा सांसद ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक ऐसी अनहोनी है जो किसी को भी विचलित कर सकती है।