शाहजहांपुर: सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र कैलाह गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली ने चाट खा रहे युवक को कुचला, परिवार में मचा कोहराम
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के कैलहा गांव निवासी 19 साल का परमजीत दोस्त की बाईक से बाजार जाने के लिए घर से निकला था। कैलहा गांव के पास तिराहा पर परमजीत ठेले के पास रूककर चाट खाने लगा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उसको टक्कर मार दी। उसके बाद परमजीत के उपर से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया। परमजीत की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया ।