टिब्बी: टिब्बी पुलिस ने सट्टा लगाते एक युवक को किया गिरफ्तार, कार्रवाई उनि हरवंश लाल के नेतृत्व में हुई
टिब्बीक्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हरवंश लाल के नेतृत्व में तिराहा, हनुमान मंदिर खारा खेड़ा से साबुआना रोही बशीर पास अंजाम दी गई।गश्त के दौरान खाराखेड़ा क्षेत्र में पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सट्टा लगा रहा है।