नवाबगंज: बाराबंकी के ईदगाह पीरबटावन में ईद उल अजहा की नमाज़ संपन्न, हजारों नमाजियों का जनसैलाब उमड़ा, अमन-चैन की दुआ मांगी
बाराबंकी के ईदगाह पीरबटावन में ईद उल अजहा की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में नमाजियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।मौलाना अबुजर शाहब ने गुरुवार करीब 8 बजे ईद उल अजहा की नमाज़ पढ़ाई। इस दौरान देश में अमन-चैन और भाईचारा कायम रखने के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।