कासगंज: मौसम विभाग की चेतावनी पर ढोलना पुलिस ने किया जागरूक, लाउडस्पीकर से दी सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग द्वारा आगामी दो दिनों में भारी बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताए जाने के बाद ढोलना पुलिस अलर्ट हो गई है। प्रभारी निरीक्षक ढोलना के नेतृत्व में कस्बे के लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, खुले स्थानों व पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी।