कुर्था: बिहटा–अरवल–औरंगाबाद रेल लाइन में देरी पर संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
Kurtha, Arwal | Jun 30, 2026 बिहटा–अरवल–औरंगाबाद रेल संघर्ष समिति की समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को डॉ. बी.आर. अंबेडकर वाचनालय में मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रेलवे परियोजना की भूमि अधिग्रहण एवं सीमांकन प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार और रेलवे अधिकारियों की उदासीनता के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ रही है।