साकेत: नेब सराय पुलिस ने महरौली और मदनगीर इलाके से दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल और एलईडी टीवी बरामद
साउथ जिला के डीसीपी अंकित चौहान ने 2 मई को मीडिया को बताया कि खानपुर गांव में चोरी करने वाले एक बदमाश को महरौली इलाके से जबकि चोरी का सामान खरीदने वाले रिसीवर को मदनगीर इलाके से नेब सराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके पास से चोरी का मोबाइल और एलईडी टीवी भी बरामद हुआ है फिलहाल पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकार्ड के बारे में पता कर रही है