बिरगांव के शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर NSUI ने कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।
NSUI का आरोप है कि छात्रों से साइकिल स्टैंड और समाचार पत्र के नाम पर शुल्क लिया जाता है, लेकिन न साइकिल स्टैंड की सुविधा उपलब्ध है और न ही नियमित रूप से अखबार मिलता है। इसके अलावा, बारिश के दौरान कक्षाओं में पानी भर जाता है, वॉशरूम की स्थिति खराब है और कई अन्य मूलभूत समस्याओं से छात्र-छात्राएं जूझ रहे हैं।
संगठन ने इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
📌 नोट: यह जानकारी NSUI द्वारा लगाए गए आरोपों और सौंपे गए ज्ञापन पर आधारित है। कॉलेज प्रशासन का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
#Birgaon #Raipur #Chhattisgarh #BirgaonCollege #NSUI CollegeNews StudentIssues GovernmentCollege RaipurNews Education CollegeLife CGNews StudentVoice BreakingNews BirgaonTimes