हनुमानगढ़ जंक्शन में पुलिस ने अवैध देशी पिस्तौल सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ थाना में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। दरअसल गश्त कर रही पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।