भीलवाड़ा: 'जार' भीलवाड़ा के चुनाव हुए संपन्न, पंकज गर्ग अध्यक्ष, दिलशाद खान महासचिव व धीरज शर्मा कोषाध्यक्ष बने
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जार के जिला चुनाव प्रभारी शहजाद खान ने बताया कि 'जार' के राज्य स्तरीय चुनाव संपन्न होने के बाद राजस्थान के प्रत्येक जिला स्तर पर चुनाव संपन्न कराने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, चुनाव के इसी क्रम में रविवार को 'जार' के सदस्यों की जनरल मीटिंग वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र ओरडिया की अध्यक्षता एवं अशोक जैन के मुख्य आतिथ्य में आहूत की गई।