सिहोरा: पुरुषोत्तम मास में विविध आयोजन: नरसिंह टेकरी खितौला में भक्तिमय माहौल, कथा श्रवण कर रहे श्रद्धालु
पुरुषोत्तम अधिक मास में खितौला स्थित श्री नरसिंह टेकरी में इन दोनों भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पुरुषोत्तम महात्मा कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। प्रातः काल 4:00 बजे से ही व्रतधारी माताएं और बहाने हिरन नदी में स्नान, ध्यान, पूजन, अर्चन और दीपदान कर श्री नरसिंह मंदिर पहुंच रही है।