गोपालगंज: जिला प्रशासन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर गंभीर, डीएम ने मदरसा इस्लामिया में दस्तावेजों का किया निरीक्षण
जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। गुरुवार को दोपहर 2 बजे जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ने मदरसा इस्लामिया पहुंचकर वहां सुरक्षित ऐतिहासिक पांडुलिपियों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दस्तावेजों के रख-रखाव एवं उनके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली। ड