गुमला: गुमला सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ जनजागरण अभियान, स्वास्थ्य अधिकार के लिए धरना प्रदर्शन
Gumla, Gumla | May 25, 2026 गुमला में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था और सदर अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानियों के विरोध में झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य अधिकार जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई। संगठन की जिलाध्यक्ष देवकी देवी और युवा समाजसेवी अमित कुमार के नेतृत्व में सदर अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया।