मंझनपुर: करारी थाने में सीओ ने धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की
मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंझनपुर सीओ एवं तहसीलदार की अध्यक्षता में करारी थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ताजियादारों, धर्मगुरुओं तथा जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।