करहल: करहल तहसील क्षेत्र में भाई ने भाई को मृत दिखाकर जमीन का कराया बैनामा, पीड़ित भाई ने एसडीएम से की शिकायत
करहल थाना क्षेत्र के ग्राम धोबई निवासी हेमराज सिंह ने तहसील में पहुंच एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है इसके बाद उनके भाई ने भाई को मृत दिखाकर जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया। वहीं पीड़ित भाई ने एसडीएम कार्यालय पहुंच भाई के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।