मितौली: मितौली तहसील के पास हुए ऊदन हत्याकांड मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने कस्ता ममरी रोड के डहर गांव से किया गिरफ्तार
मितौली तहसील के पास कुछ महीने पहले पैदल जा रहे ऊदन नाम के व्यक्ति पर बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने शनिवार को हत्याकांड के दूसरे आरोपी राजीव उर्फ राजू को कस्ता ममरी रोड के डहर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है।