मितौली: कस्बा मितौली के ब्लॉक कार्यालय के सामने लगे वाटर कूलर में उतरे करंट से एक बंदर की मौके पर हुई मौत
मितौली कस्बे के ब्लॉक कार्यालय के सामने लगे वाटर कूलर में उतरे करंट से एक बंदर की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद काफी समय तक मृत हालत बंदर पड़ा रहा। किसी ने मरे बंदर को उठाने की सुध नहीं ली है। जानकारी के मुताबिक दो दिनों से वाटर कूलर में करंट आ रहा है। घटना के बाद वाटर कूलर सिस्टम की लाइन को काट दिया गया है।