मितौली: मैगलगंज थाना पुलिस ने मारपीट व आर्म्स एक्ट की धारा में छः वारंटी को क्षेत्र के अलग अलग इलाकों से किया गिरफ्तार
मैगलगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को मारपीट करने और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत छ: वारंटी को थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है। मारपीट की धारा में पुलिस ने विजेन्द्र, रजनीश, हरिचन्द्र और अतीश को गिरफ्तार किया है। आर्म्स एक्ट की धारा में राकेश सिंह और अनुज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।