शाहजहांपुर: सदर बाजार थाना पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुये 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 01 तमंचा व 01 कारतूस, 01 कार व चोरी करने के उपकरण बरामद किए है। संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान चौक कोतवाली के मोहम्मद जेई निवासी 22 वर्षीय सुहैल और आनन्दपुरम निवासी 23 वर्षीय अमन को सुभाषनगर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। कार को सीज किया गया ।