चाचौड़ा: चाचौड़ा विधायक ने निवास पर सुनी लोगों की शिकायतें, समाधान का दिया आश्वासन
चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा ने अपने निवास पर 2 मई दोपहर को शिकायत और समस्याओं को लेकर पहुंचे, लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी। बड़ी संख्या में लोग अपनी निजी और शासकीय विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधायक के निवास पहुंचे। कुछ लोगों की समस्याओं का विधायक ने अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर मौके पर निराकरण किया। अन्य लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया।