रघुराजनगर नगरी: बाबूपुर के बदखर बाईपास में अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बाबूपुर चौकी के दखर बाईपास में एक वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई । खबर लगते ही एफएसएल टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी गई है । अज्ञात वृद्ध महिला कौन है कहां रहती है, उसकी मौत कैसे हुई अभी जानकारी नहीं लग सकी है । पुलिस महिला के शव की शिनाख्त करने मे जुट गई है । पुलिस शव PM हेतु शनिवार शाम 5 बजे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है ।