आलमनगर: आलमनगर थाना क्षेत्र के भागीपुर में घरेलू काम करते समय महिला को लगा करंट, हुई घायल
आलमनगर थाना क्षेत्र के नरथुआ पंचायत अंतर्गत भागीपुर निवासी डिसूजा कुमारी को अचानक घरेलू काम करने के दौरान बिजली का तार सटने से करंट लग गया जिससे वह बेहोश हो गई। परिजनों और समाजसेवी प्रशांत कुमार के द्वारा उन्हें आलमनगर मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमनगर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज कर उन्हें खतरे से बाहर बताया गया।