आलमनगर: आलमनगर के सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने 108 फीट कांवड़ के साथ किया जलाभिषेक
सावन की अंतिम सोमवारी में आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महादेवपुर घाट से जल भरकर 108 फीट कांवड़ के साथ पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए सुप्रसिद्ध बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ लगी रही।