बिंदकी: गोसाईपुर गांव में घर में घुसकर नगदी व जेवर सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी, पुलिस को दी गई सूचना पर शुरू हुई जांच
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में रात को अज्ञात चोर अशोक सैनी के घर में घुसे। अज्ञात चोर अलमारी व बक्सा खोलकर नगदी व सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। गुरुवार की सुबह लगभग 6:00 बजे घर के लोगों की नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई जिस पर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू की।