पथरगामा: मन्नत पूरी होने पर जैप ए एस आई गौतम कुमार झा पथरगामा से दंडवत करते हुए बारकोप दुर्गा मंदिर पहुंचे
प्रखंड के लखन पहाड़ी निवासी एवं रांची में कार्यरत जैप पुलिस के ए एस आई गौतम कुमार झा ने मन्नत पूरी होने पर शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि को सड़क पर दंडवत करते हुए प्राचीन दुर्गा मंदिर बारकोप पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की उन्होंने बताया कि कार्य सिद्ध होने पर उन्होंने दंडवत करते हुए माता के दरबार में पहुंचने की मन्नत मांगी थी ।