बिछिया: बंद रेलवे फाटक के नीचे से बाइक निकालकर पार करना पड़ा महंगा, हो सकता था बड़ा हादसा
मंडला जिले के बम्हनी बंजर इलाके से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक बाइक सवार ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए बंद रेलवे फाटक के नीचे से निकलकर ट्रैक पार कर लिया l बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार, 6 मई 11:00 बजे की है l जब ठरका -ग्वारा मार्ग स्थित रेलवे फाटक बंद था l युवक ने बाइक को झुकाकर फाटक के नीचे से निकाल लिया l वीडियो वायरल हो रहा है