रायसेन: कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सांची स्थित महाबोधी सोसायटी पहुंचकर वहां संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों का अवलोकन किया
Raisen, Raisen | Jun 18, 2026 भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ज्ञान भारतम मिशन के तहत रायसेन जिले में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। जिले के विभिन्न मंदिरों, धार्मिक स्थलों, संस्थाओं एवं निजी संग्रहों से हस्तलिखित पोथियां, पुराण, धार्मिक ग्रंथ और ऐतिहासिक दस्तावेज चिन्हित कर उन्हें ज्ञान भारतम एप पर अपलोड किया जा रहा है। गुर