पोहरी: पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान और पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, ₹26 लाख की सरसों और ट्रक बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
Pohri, Shivpuri | May 11, 2026 पोहरी थाना पुलिस ने सरसों से भरे ट्रक के गबन और आपराधिक न्यासभंग के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 26 लाख रुपये का मशरूका बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 120 क्विंटल सरसों कीमत करीब 11 लाख रुपये और ट्रक कीमत करीब 15 लाख रुपये बरामद किया है,थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान ने सोमवर शाम 5 बजे जानकारी दी है।