धौलपुर: ग्रामीण अंचल की बेटी का एथलेटिक अकादमी में हुआ चयन, तसीमो गांव के ग्रामीणों ने किया स्वागत
ग्रामीण अंचल तसीमों निवासी शिवकुमार परमार की बेटी शिल्पी परमार का एथलेटिक्स अकादमी जयपुर में हुआ है। कोच बंटी परमार ने बताया कि शिल्पी गांव के ही निजी स्कूल मे कक्षा 7 की छात्रा है। शिल्पी फुटबॉल की शानदार खिलाड़ी है। शिल्पी गांव के मैदान में जब फुटबॉल अभ्यास के दौरान सीनियर खिलाड़ियों के बराबर दौड़ती थी, तो उसकी शारीरिक क्षमता को देखकर सभी हैरान हो जाते थे।