पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र से 10 शातिर चोर हथियार के साथ पुलिस ने किए गिरफ्तार
पीरबहोर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से 10 शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरे मामले पर DSP अशोक कुमार ने कि दो माह पूर्व एक दुकान से 20 लाख के कपड़ों की चोरी हुई थी। पीड़ित के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर 10 चोरों को 4 लाख के कपड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 10 हथियार और ऑटो भी बरामद हुआ है।