पटना ग्रामीण: पीरबहोर थानान्तर्गत 02 कपड़ा दुकानों में हुई चोरी मामले का हुआ सफल उद्भेदन,चोरी गए करीब 04 लाख रुपये के 10 लोग गिरफ्तार
पिछले वर्ष 21 दिसंबर एवं इस वर्ष 26 जनवरी को पटना के पीरबहोर थानान्तर्गत 02 दुकानों से भारी मात्रा में कपड़ों की हुई चोरी कांड का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने चोरी गए करीब ₹4 लाख के कपड़ों की बरामदगी कर लिया है। वही घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है एवं गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर 10 अवैध देशी कट्टा भी बरामद की गई है।