पटना ग्रामीण: लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर भाजपा के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने PM मोदी की जमकर की सराहना
भाजपा के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर पटना में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है,उन्होंने कहा की भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व उप प्रधानमंत्री,कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा प्रधानमंत्री जी का निर्णय स्वागत योग्य है।