पट्टी: कोनी गांव में मारपीट में घायल युवक की मौत, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को लिया हिरासत में
कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव में बीते बुधवार को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक प्रवेश वर्मा की प्रयागराज के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। प्रवेश वर्मा अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में से एक थे। उनकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से